लॉस एंजेलिस, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी हॉरर फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ के निर्देशक जोहान्स रॉबर्ट्स ने कहा कि इस फिल्म की कलाकार क्रिस्टीना हेंड्रिक्स फिल्म के सभी डरावने व आघातकारी दृश्यों को करना चाहती थीं।
यह फिल्म एक परिवार के इदगिर्द घूमती है जो सड़क यात्रा पर निकलता है और जिसे एक जगह पहुंचकर खतरनाक हालात का सामना करना पड़ता है।
वर्ष 2008 में रिलीज ‘द स्ट्रेंजर्स’ की सीक्वल अमेरिकी हॉरर फिल्म ‘द स्ट्रेंजर्स : प्रे एट नाइट’ भारत में पीवीआर पिक्चर्स द्वारा रिलीज हो रही है।
रॉब्र्ट्स ने कहा, “इस फिल्म के कलाकार शानदार हैं और मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं। क्रिस्टीना इस फिल्म को साइन करने वाली पहली शख्स थीं और वह इस श्रृंखला की पहली फिल्म की बड़ी प्रशंसक हैं।”
उन्होंने कहा, “वह फिल्म के सभी डरावने दृश्यों को करना चाहती थीं और उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया। उन्होंने वास्तव में किरदार में खुद को ढाल लिया था।”
dharmpath.com dharmpath