बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। चीन ने शुक्रवार को मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के आपातकाल हटाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार और विपक्ष संवाद के माध्यम से संयुक्त रूप से इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे।

देश के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्वनिर्वासित पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नाशीद समेत अन्य विपक्षी नेताओं को रिहा करने के आदेश के बाद यामीन ने पांच फरवरी को देश में आपातकाल लगा दिया था।
यामीन ने गुरुवार को 45 दिन का आपातकाल समाप्त कर दिया है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “चीन, मालदीव में आपातकाल हटने और सामान्य स्थिति बहाल किए जाने का स्वागत करता है।”
हुआ ने कहा, “हमारा मानना है कि मालदीव की सरकार और राजनीतिक पार्टियों के पास बातचीत और परामर्श के माध्यम से अपने मतभेदों को सुलझाने और देश की राजनीतिक स्थिरता और सामाजिक सामंजस्य बहाल करने का ज्ञान और क्षमता है।”
द्वीप देश में उस समय संकट पैदा हो गया था, जब सर्वोच्च न्यायालय ने मोहम्मद नाशीद के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टी के 12 सांसदों को पद पर बहाल करने और जेल में बंद राजनीतिज्ञों को रिहा करने का आदेश दिया था।
मालदीव सरकार के आपातकाल लगाने के निर्णय की भारत और अमेरिका समेत वैश्विक स्तर पर निंदा की गई थी।
dharmpath.com dharmpath