अर्नेस्ट क्लाइन दूरदर्शी हैं : स्पीलबर्ग

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। तीन बार के ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग का कहना है कि उपन्यासकार अर्नेस्ट क्लाइन एक दूरदर्शी शख्स हैं।

लॉस एंजेलिस, 24 मार्च (आईएएनएस)। तीन बार के ऑस्कर विजेता फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग का कहना है कि उपन्यासकार अर्नेस्ट क्लाइन एक दूरदर्शी शख्स हैं।

स्पीलबर्ग को इस बात की खुशी है कि उन्होंने क्लाइन की किताब ‘रेडी प्लेयर वन’ में पेश नजरिए को रूपहले पर्दे पर इसी नाम की फिल्म में उतारा है।

स्पीलबर्ग ने एक बयान में कहा, “‘रेडी प्लेयर वन’ एक विशाल, रोमांचक फिल्म है, जो दो एकदम अलग दुनिया को अंतरविभाजित करती है। मुझे लगता है कि अर्नेस्ट क्लाइन दूरदर्शी हैं, जिन्होंने भविष्य के बारे में लिखा, जो वास्तव में उस तथ्य से ज्यादा दूर नहीं है, जहां हम वर्चुअल वास्तविकता के विकास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “उन लोगों ने मुझे किताब के साथ ही पटकथा भेजी, जिसे मैंने पहले पढ़ा। मैं इन दोनों दुनियाओं की तुलना के विचार से बेहद रोमांचित हो गया।”

फिल्म में ट्ये शेरिडन, ओलिविया कुक, बेन मेंडलसन, टी.जे. मिलर, साइमन पेग और ऑस्कर विजेता मार्क रिलांस जैसे कलाकार हैं।

भारत में यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493