मैनचेस्टर (इंग्लैंड), 24 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना ने अपने स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बगैर इटली के खिलाफ खेले गए दोस्ताना मैच में 2-0 से जीत हासिल की।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एतिहाद स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्जेटीना के लिए मिडफील्डर एवेर बानेगा और मैनुएल लांझिनी ने गोल किया।
इस मैच की शुरुआत से पहले इटली के दिवंगत खिलाड़ी डेविड एस्टोरी को उनकी राष्ट्रीय टीम ने श्रद्धांजलि दी।
इटली और अर्जेटीना ने मैच की शुरुआत से पहले एस्टोरी को श्रद्धांजलि देने हेतु दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान इटली की टीम के सभी खिलाड़ियों ने 13 नम्बर की जर्सी पहन रखी थी। यह नम्बर एस्टोरी की जर्सी का था, जिसे उनकी याद में रिटायर कर दिया गया।
स्टेडियम के स्टैंड के बीच की लाइन पर एस्टोरी को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी जर्सी के नम्बर के साथ ‘डेविडो फोरएवर विद अस’ का संदेश भी जाहिर हो रहा था।
उल्लेखनीय है कि एस्टोरी का निधन चार मार्च को हुआ था। ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें नींद में दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया। वह फियोरेंतीना क्लब के लिए 13 नम्बर की जर्सी पहनकर खेलते थे।
dharmpath.com dharmpath