मियामी, 24 मार्च (आईएएनएस)। पेरू की फुटबाल टीम ने विश्व कप टूर्नामेंट से पहले खेले गए मैच में क्रोएशिया को 2-0 से मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, हार्ड रॉक स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए मैच में आंद्रे कारिलो ने 12वें मिनट में गोल कर पेरू का खाता खोला।
क्रोएशिया को गोल करने का मौका न देते हुए पेरू ने 1-0 से बढ़त के साथ ही पहले हाफ का समापन किया।
दूसरे हाफ में भी पेरू ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा। 48वें मिनट में एडिसन फ्लोरेस ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया।
पेरू ने इसके बाद अच्छे डिफेंस के दम पर क्रोएशिया को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 2-0 से ही जीत हासिल की।
इसके अलावा, अन्य दोस्ताना मैचों में कोलंबिया ने फ्रांस को 3-2 से हराया। वहीं, कोस्टा रिका ने स्कॉटलैंड को मात दी।
dharmpath.com dharmpath