जिंदगी यूं ही चलनी चाहिए : जोकोविक

वॉशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मियामी ओपन के दूसरे दौर में हार के बाद सकारात्मक बयान देते हुए कहा कि जिंदगी यूं ही चलती रहनी चाहिए।

वॉशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 पुरुष टेनिस खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने मियामी ओपन के दूसरे दौर में हार के बाद सकारात्मक बयान देते हुए कहा कि जिंदगी यूं ही चलती रहनी चाहिए।

जोकोविक को दूसरे दौर में फ्रांस के बेनोइट पाइरे ने 6-3, 6-4 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जोकोविक के हवाले से लिखा है, “मैं अगर यह मान लेता कि मैं जीत नहीं सकता तो मैं कोर्ट से बाहर जाता, मैं यहां नहीं होता अगर मैं कोशिश नहीं कर रहा होता।”

उन्होंने कहा, “मैं इस खेल को प्यार करता हूं। कई लोग हैं जो मेरा समर्थन करते हैं खासकर यहां। मैं उनका शानदार समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। दुर्भाग्वश मैं उस स्तर पर नहीं हूं जिस पर ये लोग मुझे देखना चाहते थे।”

सकारात्मक रहते हुए जोकोविक ने कहा, “जिंदगी चलनी चाहिए।”

जोकोविक एक घंटे तक चले मैच में सीधे सेटों में हार गए।

उन्होंने कहा, “मैं कोशिश कर रहा हूं, लेकिन सफल नहीं हो पा रहा। मैं ऐसा खेल कर अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं। मैं जैसा खेलना चाहता हूं वैसा खेल भी नहीं पा रहा हूं।”

कोहनी में चोट के कारण जोकोविक पिछले साल से ही परेशान हैं और इसी चोट ने उनसे उनकी फॉर्म छीन ली।

उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षो में जो हालत रहे हैं वो चुनौतीपूर्ण रहे हैं। मैं अकेला नहीं हूं जो इस दौर से निकला हूं। इससे भी मुश्किल चोटें खिलाड़ियों को लगी हैं। मैं यहां बैठ कर पिछले कुछ वर्षो के बारे में पछताना नहीं चाहता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं जो कर सकता हूं कर रहा हूं। जो है वो है। मैं उस स्तर पर नहीं हूं जिस स्तर पर था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493