संतोष ट्रॉफी : पंजाब को हराकर सेमीफाइनल में मिजोरम

हावड़ा, 24 मार्च (आईएएनएस)। मिजोरम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पंजाब को ग्रुप-बी में शनिवार को खेले गए मैच में मात देकर 72वें संतोष ट्रॉफी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पंजाब को रोमांचक मुकाबले में 1-2 से मात देकर मिजोरम इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

सैलेन मन्ना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिजोरम ने पहले ही हाफ में दो गोल दागकर मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी।

लालरेमरुआता ने सातवें मिनट में गोल कर मिजोरम का खाता खोला। इसके बाद, उन्होंने नौवें मिनट में एक और गोल दागकर टीम को 2-0 की बढ़त दी।

पंजाब के लिए दूसरे हाफ में जितेंद्र रावत ने काफी संघर्ष के बाद 56वें मिनट में गोल किया, लेकिन जीत के लिए यह गोल पर्याप्त नहीं था।

मिजोरम का सामना अब अंतिम लीग मैच में 28 मार्च को गोवा से होगा। दोनों टीमें मोहन बागान स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

पंजाब का सामना 26 मार्च को हावड़ा के इसी स्टेडियम में कर्नाटक की टीम से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493