ब्रेनक्रॉफ्ट पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोप

केपटाउन, 24 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने शनिवार को कहा कि उन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है।

केपटाउन, 24 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के कैमरून बेनक्रॉफ्ट ने शनिवार को कहा कि उन पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान गेंद से छेड़खानी करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने इन आरोपों को कबूल भी कर लिया है।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के मुताबिक, ब्रेनक्रॉफ्ट को मैच के दौरान अपने पैंट से कोई पीले रंग की वस्तु निकालते हुए देखा गया था। इसके बाद अंपायरों ने उनसे पूछा था कि उनकी जेब में वो क्या था।

वीडियो में दिखाया गया है कि बेनक्रॉफ्ट गेंद पर कुछ लगा रहे हैं और उसे फिर वापस अपनी जेब में रख रहे हैं। बेनक्रॉफ्ट ने माना है कि वो पीले रंग का टेप था।

सीए के ट्विटर ने बेनक्रॉफ्ट के हवाले से लिखा है, “हमने मैच अधिकारियों से बात की है। मुझ पर गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।”

उन्होंने कहा, “मैं यहां इसलिए हूं क्योंकि मैं अपने बर्ताब के लिए दोषी हूं। मुझे इसके परिणाम भुगतने होंगे।”

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नियमों के मुताबिक, गेंद से छेड़छाड़ लेवल-2 का अपराध है जिसमें खिलाड़ी पर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगता है और साथ ही चार नकारात्मक अंक तक खिलाड़ी के हिस्से आ सकते हैं जो एक टेस्ट मैच के प्रतिबंध के लिए काफी हैं।

इसके लिए आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी माफी मांगी है, “हमने इसके बारे में बात की और सोचा था कि इससे हमें फायदा होग। नेतृत्व इसके बारे में जानता था। मुझे इस पर बिल्कुल भी गर्व नहीं है।”

उन्होंने कहा, “प्रशिक्षक इसमें शामिल नहीं हैं। मेरी कप्तानी में यह दोबारा नहीं होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493