शिकागो, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन शो ‘शिकागो फायर’ की अभिनेत्री ड्यूशॉन मोनिक्यु ब्राउन’ का निधन हो गया। वह 49 वर्ष की थीं।
शिकागो, 25 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन शो ‘शिकागो फायर’ की अभिनेत्री ड्यूशॉन मोनिक्यु ब्राउन’ का निधन हो गया। वह 49 वर्ष की थीं।
‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने कुक काउंटी मेडिकल एक्जामिनर्स कार्यालय के हवाले से बताया कि सेंट जेम्स ओलंपिया फील्ड अस्पताल में रात 12 बजे के करीब उनका निधन हो गया।
शो के कार्यकारी निर्माता डिक वुल्फ ने वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया , ‘शिकागो फायर’ परिवार एक सदस्य खोने से उजड़ गया।
उन्होंने कहा, “ड्यूशॉन के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।”
ड्यूशॉन के प्रबंधक रॉबर्ट श्रोएडर ने भी अभिनेत्री के लिए संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि ड्यूशॉन की असामयिक मौत की घोषणा करते हुए बहुत दुखी महसूस कर रहे हैं। शिकागो फायर में कोनी के रूप में पहचान प्राप्त कर चुकी ड्यूशॉन का निधन हो चुका है।
वह ‘प्रिजन ब्रेक’, ‘बॉस’, ‘एंपायर’ और ‘शेमलेस’ सहित कई शो में नजर आईं थीं।
dharmpath.com dharmpath