सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोहम्मद शमी

देहरादून, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि शमी देहरादून से नई दिल्ली जा रहे थे, जब वह दुर्घटना का शिकार हुए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शमी के सिर पर चोट आई है और उनका स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है।

उल्लेखनीय है कि पत्नी हसीन जहान की ओर से लगाए गए घरेलू हिंसा, मैच फिक्सिंग और अवैध संबंधों के आरोपों के कारण शमी विवादों से घिरे हुए हैं।

अधिकारी का कहना है कि शमी खतरे से बाहर हैं और आराम कर रहे हैं। शमी की कार एक ट्रक से टकरा गई और इस कारण वह घायल हो गए।

शमी पिछले एक सप्ताह से देहरादून में अभ्यास कर रहे थे।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम में जगह मिली है।

मैच फिक्सिंग मामले में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को शमी के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला और इसी कारण उन्हें बोर्ड की वार्षिक अनुबंध समिति में भी शामिल कर लिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493