छोटे शहर की भूमिका से खुश हूं : श्रद्धा

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्में ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ और ‘स्ट्री’ दोनों छोटे शहर की पृष्ठभूमि पर निर्मित हैं। वहीं उनका कहना है कि छोटे शहर से भूमिका निभाने के लिए उत्साहित हूं।

अभिनेत्री का उत्तराखंड के टिहरी और मध्य प्रदेश के चंदेरी जैसे छोटे शहरों में शूटिंग शेड्यूल चल रहा है।

श्रद्धा ने कहा, “यह सचमुच सौभाग्य की बात है कि ऐसा किरदार निभाने का मौका मिला, जो छोटे शहर से हैं। ये देश का दिल हैं। इसमें बहुत कुछ सीखने और इसमें ढलने का मौका मिला।”

अभिनेत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, जब इस भूमिका के लिए उनसे संपर्क किया गया, तो श्रद्धा किरदार में पूरी तरह समा गईं, इसलिए वह उन स्थानों पर जाकर रहीं और स्थानीय भाषा सीखी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों के बारे में जानने के अवसर का आनंद ले रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493