टीम अदिदेवा ने जीती सुदामा प्रीमियर लीग

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। टीम अदिदेवा ने टीम नारायणा को मात देकर सुदामा प्रीमियर लीग के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर लिया।

इन दोनों टीमों ने प्रीमियर लीग मैचों, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल का सफर तय करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था।

राजधानी दिल्ली के रोशनारा क्लब स्टेडियम में खेले गए मैच में पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त वेद भूषण, मिस युनाइटेड नेशन्स अमीई चौधरी और रोटेरियन नितिन गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा, इस फाइनल मैच में अभिनेत्री सोनिया कौर भी मौजूद थीं।

सुदामा प्रीमियर लीग का आयोजन पिछड़े वर्गो में छुपी प्रतिभा को खोज कर निकालने के लिए किया गया। इसकी पहल गैर-सरकारी संगठन पीपुल्स राइट एंड सोशल रिसर्च सेंटर (प्रसार) द्वारा की गई।

प्रवर्तकों ने स्क्रीनिंग के माध्यम से इस लीग के लिए बीपीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से खिलाड़ियों को चुनने के लिए आनोखा तरीका अपनाया। इस लीग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। हर टीम में चार बीपीएल और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के खिलाड़ी शामिल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493