टेनिस : मियामी ओपन के क्वार्टर फाइनल में मोनिका

मियामी, 26 मार्च (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको की टेनिस खिलाड़ी मोनिका प्यूग ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मोनिका ने महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में ग्रीस की खिलाड़ी मारिया सक्कारी को मात दी।

मोनिका ने रविवार रात को खेले गए इस मैच में सक्कारी को सीधे सेटों में 6-3, 7-5 से हराकर अंतिम-8 में प्रवेश किया।

रियो ओलम्पिक खेलों मे स्वर्ण पदक जीतने वाली मोनिका क्वार्टर फाइनल में अमेरिका की डेनिले कोलिंग और क्रोएशिया की डोना वेकिक के बीच होने वाले तीसरे दौर के मैच की विजेता खिलाड़ी से मुकाबला करेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493