सऊदी ने हौती मिसाइल नष्ट की, 1 की मौत (लीड-1)

रियाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। यमन के हौती आतंकवादियों द्वारा सऊदी अरब के क्षेत्र में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल हमले में एक शख्स की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

‘बीबीसी’ के अनुसार, सऊदी बलों ने कहा है कि उन्होंने यमन से दागी गईं सात मिसाइलों को मार गिराया।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की के अनुसार, रविवार देर रात तीन मिसाइलें रियाद में दागी गईं। मिसाइलों को रोकने के परिणामस्वरूप इसके विस्फोटक टुकड़े आसपास के आवासीय क्षेत्रों पर गिर गए, जिससे मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गई।

अल-मल्की ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है, जिसमें दो अन्य मिस्र के नागरिक घायल हो गए। एक मिसाइल असीर प्रांत के खामीस मुशैत और एक अन्य नजरान व दो जिजान की ओर निशाना बनाकर दागी गई थीं।

इससे संपत्ति को नुकसान की भी खबर मिली है। लेकिन प्रवक्ता ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी।

अल-मल्की ने बताया कि मिसाइल हमले का उद्देश्य सऊदी अरब और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करना था।

उन्होंने कहा, “ईरान द्वारा समर्थित हौती समूह के इस आक्रामक और बिना सोचे-समझे उठाए गए कदम से साबित होता है कि ईरानी सरकार सशस्त्र हौती समूह का समर्थन कर रही है।”

वहीं, ईरान विद्रोहियों को हथियार देने की बात से इनकार करता रहा है, जो यमन की सरकार और सऊदी गठबंधन के खिलाफ मार्च 2015 से लड़ रहे हैं।

ईरान का कहना है कि मिसाइल लॉन्च सऊदी नेतृत्व के गठबंधन की आक्रामकता के जवाब में ‘स्वतंत्र कार्रवाई’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493