यूटीटी ड्रॉफ्ट में सौम्यजीत के स्थान पर राज मोंडल

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। दुष्कर्म के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय खिलाड़ी सौम्यजीत घोष को सीएट अल्टीमेट टेबल टेनिस के प्लेयर ड्रॉफ्ट से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर 25 साल के राज मोंडल को खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट में जगह मिली है।

लीग आयोजित कराने वाली संस्था 11 स्पोर्ट्स ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। यह फैसला टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) द्वारा सौम्यजीत घोष पर लगे दुष्कर्म के आरोपों पर चल रही जांच के कुछ दिन बाद लिया गया है। सौम्यजीत पर कोलकाता की एक लड़की द्वारा दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।

11 स्पोर्ट्स के प्रवक्ता ने कहा, “यूटीटी को टीटीएफआई ने मान्यता दी है। हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं और सौम्यजीत घोष के स्थान पर राज मोंडल को 28 मार्च 2018 को मुंबई में होने वाले खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट में शामिल करते हैं। मौजूदा परिस्थति हमें अदालत के फैसले का इंतजार करने की अनुमति नहीं देती है।”

देश में छठी वरीयता प्राप्त राज मोंडल घरेलू सर्किट में काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप में दो मिश्रित युगल खिताब जीते हैं और पिछले राष्ट्रीय खेलों में एकल मुकाबलों में तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीजन में वह स्पेनिश लीग में खेल रहे हैं और अभी तक खेले सभी 12 मैचों में जीत हासिल की है।

सीएट यूटीटी सीजन-2 की शुरुआत 14 जून 2018 से पुणे में हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493