माराकाना के मैदान की हालत बेहद खराब : डिएगो

रियो डी जनेरियो, 27 मार्च (आईएएनएस)। फ्लामेंगो के मिडफील्डर डिएगो ने माराकाना फुटबाल स्टेडियम के मैदान की खराब हालत पर निराशा जताई है।

फ्लामेंगो, बोटाफोगो के खिलाफ कारिओका चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल मैच की तैयारी कर रहा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को दोनों टीमों के बीच इस स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा।

इस साल इस स्टेडियम में खेले जाने वाला यह महज चौथा मैच होगा। अधिकांश समय इस मैदान पर पॉप कंसर्ट होते रहे हैं।

2014 में विश्व कप टूर्नामेंट का फाइनल इसी मैदान पर खेला गया था।

डिएगो ने संवाददाताओं से कहा, “माराकाना स्टेडियम में खेलना हमेशा से शानदार रहा है। पिच की हालत बेहद खराब है, लेकिन यहां वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।”

उन्होंने कहा, “यह अविश्वसनीय है। लेकिन फिर भी यह कभी भी किसी भी हालत में बहाना नहीं चलेगा कि मैदान की हालत की वजह से अमुक परिणाम आया है। हम इस पिच पर खेलेंगे और वही करेंगे, जो हमें करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493