मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सून फिल्मकार रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिम्बा’ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें बहुत सारा होमवर्क करना होगा।
आर. माधवन ने स्पष्ट किया कि कंधे की चोट के कारण वह ‘सिम्बा’ का हिस्सा नहीं बन सकेंगे, जिसके बाद सोनू को रणवीर सिंह और सारा अली के साथ फिल्म में शामिल किया गया।
फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे।
सोनू ने कहा, “मुझे लगता है कि बहु आयामी.. और ऐसी भूमिका, जिसमें काम चुनौतीपूर्ण हो, थोड़ा मुश्किल है, ऐसी भूमिका निभाना रोमांचक है और यह हमेशा एक कलाकार के लिए ऊंचा है। यह ऐसी फिल्म है, जिसके लिए मुझे कड़ी मेहनत और कुछ चीजों के अध्ययन की जरूरत है।”
सोनू ने कहा, “एक बार फिल्म रिलीज हो जाए, तो लोगों को इस बारे में पता चल जाएगा और हां, इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की।”
बॉलीवुड पॉटबोयलर से जुड़े सभी तत्वों के साथ शेट्टी अपने आउट-एंड-आउट मसाला एंटरटेंमेंट के लिए पहचाने जाते हैं।
रिलायंस एंटरटेंमेंट द्वारा प्रस्तुत ‘सिम्बा’ 28 दिसंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath