एसबीआई से धोखाधड़ी में निजी कंपनी पर सीबीआई में मामला दर्ज

हैदराबाद, 27 मार्च (आईएएनएस)। सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने गुरुवार को एक निजी कंपनी और 8 अन्य के खिलाफ भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 65 करोड़ रुपये का घोटाला करने का मामला दर्ज किया है, जो कर्ज के रूप में लिए गए थे, लेकिन लौटाए नहीं गए।

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एसबीआई द्वारा दाखिल शिकायत पर जय अंबे गौरी चेम लि. (पहले जै अंबे गौरी पेट्रो चेम लि. के नाम से जानी जाती थी) और उसके अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक नरेंद्र कुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसबीआई के मुताबिक, कंपनी के खाते 30 अप्रैल 2014 से गैर निष्पादित परिसंपत्ति घोषित थे और बाद इसे धोखाधड़ी का मामला मानते हुए इसकी जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को 2016 के अक्टूबर में दी गई थी।

बैंक ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने बैंक की सहमति के बिना शेयरों को हटा लिया। बैंक ने कहा, “यहां तक जमानत के रूप में दी गई संपत्ति विवादग्रस्त थी और भारी मात्रा में रकम को इधर से उधर किया गया।”

इसमें कहा गया कि कंपनी ने भारी मात्रा में नगदी जमा की और निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493