‘एस दुर्गा’ देशभर में 6 अप्रैल को रिलीज होगी

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। चर्चित मलयालम फिल्म ‘एस दुर्गा’ दुनियाभर में 6 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। चर्चित मलयालम फिल्म ‘एस दुर्गा’ दुनियाभर में 6 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक सनल कुमार शशिधरन ने यह जानकारी दी।

यह फिल्म पिछले साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्क्रीनिंग को लेकर विवादों में रही थी।

फिल्म की अखिल भारतीय रिलीज के बारे में पूछे जाने पर सनल ने आईएएनएस से कहा, “बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। अब विवाद और कठिनाइयां खत्म हो गई हैं; यह लोगों के फिल्म देखने और यह जानने का समय है कि अवांछित विवादों की वजह क्या थी।”

उन्होंने कहा, “मैं इसका विरोध करने वालों और इसका समर्थन करने वाले सभी लोगों से फिल्म देखने का आग्रह करता हूं।”

‘एस दुर्गा’ में राजश्री देशपांडे शीर्षक भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493