बस, अपने रहते हुए ऐसा होते नहीं देखना चाहता : गिब्सन

जोहान्सबर्ग, 28 मार्च (आईएएनएस)। बॉल टेम्परिंग विवाद के बीच दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ओटिस गिब्सन ने कहा है कि वह अपने रहते दक्षिण अफ्रीका में ऐसा होते हुए नहीं देखना चाहते हैं।

गिब्सन ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि उनके रहते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम बॉल टेम्परिंग जैसे किसी भी विवाद का हिस्सा बने।

गिब्सन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “देखिए, मैं तो यहीं आशा करूंगा कि मेरे रहते हुए दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ ऐसा कुछ न हो। मैं यहां बैठकर यह नहीं कहने वाला कि हम सबसे सही हैं, लेकिन इतना वादा करता हूं कि हम नियमों के साथ खेलने की कोशिश करेंगे। हम जानते हैं कि नियमों कि वह सीमा रेखा कहां है और हम कभी भी उसे पार नहीं करेंगे।”

पिछले पांच साल में तीन बार दक्षिण अफ्रीका की टीम बॉल टेम्परिंग के कारण विवादों में फंसी है, लेकिन पिछले साल सितम्बर में गिब्सन के कोच बनने के बाद से टीम किसी भी प्रकार से ऐसे विवाद में नहीं फंसी है।

फाफ डु प्लेसिस 2013 में संयुक्त अरब अमीरात में एक मैच के दौरान गेंद को अपनी जिपर पर घिसते नजर आए थे। इसके बाद, 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें गेंद को चुइंगम से रगड़ते देखा गया था। यह विवाद भी काफी बड़ा हुआ था।

इसके अलावा, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ मैच के दौरान वर्नोन फिलेंडर को गेंद को अंगूठे से दबाते हुए देखा गया था। इन तीनों मामलों में से दो में दोनों खिलाड़ियों ने स्वयं पर लगे निलंबन को स्वीकार कर लिया था, लेकिन तीसरे मामले में प्लेसिस ने अपील की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493