देश का राजकोषीय घाटा लक्ष्य का 120.3 फीसदी

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 के फरवरी में समाप्त 11 महीनों के दौरान राजकोषीय घाटा पूरे साल के बजटीय लक्ष्य का 120.3 फीसदी रहा, जो 7.15 लाख करोड़ रुपये है। जबकि पूरे साल का संशोधित लक्ष्य 5.94 लाख करोड़ रुपये रखा गया था। आधिकारिक आंकड़ों से बुधवार को यह जानकारी मिली।

महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-फरवरी अवधि में राजकोषीय घाटा बजटीय लक्ष्य (संशोधित) का 113.4 फीसदी था।

सीजीए के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में कर राजस्व 10.35 लाख करोड़ रुपये रहा, जो संशोधित बजटीय लक्ष्य का 81.6 फीसदी है।

राजस्व और गैर-ऋण पूंजी से कुल प्राप्तियां चालू वित्त वर्ष के फरवरी में खत्म हुए 11 महीनों में 12.83 लाख करोड़ रुपये रहीं, जो संशोधित बजटीय अनुमान का 79.1 फीसदी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493