यूथ नेशनल मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में हरियाण के खिलाड़ी चमके

रोहतक, 28 मार्च (आईएएनएस)। एआईबीए वर्ल्ड यूथ बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली हरियाणा की साक्षी और असम की अंकुशिता बोरो ने दूसरी यूथ नेशनल मुक्केबाजी चैम्पियशिप में यहां नेशनल मुक्केबाजी अकादमी में बुधवार को अपनी-अपनी विपक्षियों को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

हरियाणा के खिलाड़ियों को अपने घर में खेलने का फायदा मिला और क्वार्टर फाइनल से हरियाणा की चार महिला खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई जबकि तीन पुरुष मुक्केबाज अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे।

वर्ल्ड यूथ चैम्पियनशिप के अनुभव का अंकुशिता बोरो (60 किलोग्राम भारवर्ग) ने शानदार इस्तेमाल किया और अपनी विपक्षी को सांस भी नहीं लेने दी। लगातार पंचों और बेहतरीन हुक से अंकुशिता ने अपनी विपक्षी को इस तरह धराशायी कर दिया कि रेफरी को बीच में मुकाबला रोकना पड़ा।

57 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की साक्षी ने करेल की सिंशा को आसानी से 4-0 से मात दी। शिवानी (54 किलोग्राम भारवर्ग), अनामिका (51 किलोग्रा भारवर्ग), नीतू (51 किलोग्राम भारवर्ग) ने भी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अनामिका और नीतू ने रेफरी को बीच में मुकाबला रोकने को मजबूर कर दिया।

पुरुषों में हरियाणा के मोहित (64 किलोग्राम) और अक्षय कुमार (60 किलोग्राम) ने आसानी से 5-0 से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इन दोनों ने क्रमश: मिजोरम के सी. लालरुतुयूंगा और मणिपुर के मयसन मोरिंगथेम को मात दी।

बैंटनवेट कटेगरी में हरियाणा के नीरज ने दमन एंड दीयू के अजय को शानदार मुकाबले में 4-1 से मात दी। हरियाणा के हिस्से जो एक हार आई वो उसे एसएससीबी के एस. बरुण सिंह ने दी, जिन्होंने सिद्धार्थ मलिक को हराया। एसएससीबी के चार अन्य मुक्केबाजों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493