टेनिस : मियामी ओपन में बड़ा उलटफेर सेमीफाइनल में पहुंची विक्टोरिया

मियामी, 29 मार्च (आईएएनएस)। बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने बड़ा उलटफेर करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, वल्र्ड नम्बर-186 विक्टोरिया ने वर्ल्ड नम्बर-6 कैरोलीना प्लिस्कोवा को मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

विक्टोरिया ने चेक गणराज्य की प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से मात देकर अंतिम-4 में कदम रखा, जहां उनका सामना अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस से होगा।

वर्ल्ड नम्बर-12 स्टीफंस ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में जर्मनी की वर्ल्ड नम्बर-10 एंजेलीके केर्बर को सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराकर मियामी ओपन से बाहर का रास्ता दिखाया।

इस जीत का साफ मतलब यह है कि अगले सप्ताह रिलीज होने वाली डब्ल्यूटीए रैंकिंग में स्टीफंस शीर्ष-10 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी।

इस पर स्टीफंस ने कहा, “विश्व की शीर्ष-10 महिला टेनिस खिलाड़ियों की सूची में शामिल होना शानदार है। मैंने काफी लंबे समय से यह आशा रखी हुई थी। मैंने इसके लिए काफी मेहनत भी की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493