टेनिस : मियामी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे पोट्रो

मियामी, 29 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पोट्रो ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में कनाडा के मिलोस राओनिक को मात दी।

हाल ही में इंडियन वेल्स का खिताब जीतने वाले पोट्रो ने कनाडा के राओनिक को 5-7, 7-6, 7-6 से मात देकर अंतिम-4 में कदम रखा।

सेमीफाइनल में पोट्रो का सामना शुक्रवार को अमेरिका के जॉन इसनेर से होगा।

मैच के बाद एक बयान में पोट्रो ने कहा, “यह मुकाबला काफी अच्छा था और मुझे लगता है कि हम दोनों ने इस मैच का आनंद लिया। मैं इस टूर्नामेंट में खुद को बनाए रखकर काफी खुश हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं अपने खेल के स्तर को देख कर खुश हैं और निश्चित तौर पर मैं फाइनल में पहुंचना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493