मुंबई, 29 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है और उन्होंने इस बारे में भी बताया कि वह स्नैपचैट पर नहीं हैं।
जफर ने ट्वीट किया, “हैक अल्र्ट, किसी ने मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया है। इसे संभाले, मैं स्नैपचैट पर नहीं हूं, इसलिए यदि कोई मेरे नाम के साथ स्नैपचैट का उपयोग करता है तो वह हैकर है। आपका दिन अच्छा रहे।”
फिल्मों की बात करें तो जफर सुपरस्टार सलमान खान अभिनीत ‘भारत’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म ईद 2019 के मौके पर रिलीज होगी।
यह फिल्म वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का एक आधिकारिक रूपांतरण है।
dharmpath.com dharmpath