पेरिस, 29 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिणपूर्व फ्रांस में गुरुवार को जॉगिंग के लिए अपने बैरकों से बाहर निकले सैनिकों के एक समूह को एक शख्स ने अपनी कार से टक्कर मारने का प्रयास किया।
बीबीसी की खबर के मुताबिक, ग्रीनोबल के समीप वार्सस-एलेयरेस-एट-रीसेट में तेजी से आ रहे वाहन से बचने के लिए सैनिक गड्ढे में कूद गए।
पुलिस ने शख्स की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
dharmpath.com dharmpath