सुषमा जापान के पूर्व विदेश मंत्री से मिलीं

टोक्यो, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने गुरुवार को जापान के पूर्व विदेश मंत्री फूमियो किशिदा से मुलाकात कर उनसे भारत और जापान के रिश्तों के विकास पर चर्चा की।

किशिदा, जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी की नीति अनुसंधान परिषद के चेयरमैन हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, “विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को आगे बढ़ाने की उपयोगी चर्चा।”

उन्होंने आगे लिखा, “हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने में किशिदा की भूमिका अनमोल है।”

इससे पहले, सुषमा स्वराज ने विवेकानंद कल्चरल सेंटर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया जिसमें उन्होंने भारत-जापान रिश्तों को मजबूती देने तथा जापान में भारत की सकारात्मक छवि बनाने में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान के रिश्तों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व में मजबूती आई है।

गुरुवार को यहां होने वाली भारतीय और जापानी विदेशमंत्री की नौवीं भारत-जापान कूटनीतिक वार्ता के लिए सुषमा स्वराज बुधवार को यहां आई थीं। जापान के विदेश मंत्री तारो कोनो हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493