मिस्र : राष्ट्रपति चुनाव में अल सीसी भारी जीत की ओर

काहिरा, 29 मार्च (आईएएनएस)। मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव में फिर से भाग्य आजमा रहे मौजूदा राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी विशाल बढ़त की ओर अग्रसर हैं। उन्हें कुल मतों का लगभग 90 फीसदी हिस्सा मिला है। यहां इसी सप्ताह हुए राष्ट्रपति चुनाव के प्राथमिक परिणाम से यह जानकारी मिली।

अल अहराम न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अनुसार तीन दिन मतदान होने के बाद बुधवार देर से मतगणना शुरू हुई।

अलेक्जेंड्रिया में हुए लगभग 38 फीसदी मतदान में अल सीसी को लगभग 88 फीसदी मत प्राप्त हुए।

देश के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक दकालिया में हुए लगभग 47 फीसदी मतदान में अल सीसी को लगभग 85 फीसदी मत मिले।

घाद पार्टी के प्रमुख मूसा मुस्तफा मूसा सीसी के एक मात्र प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार हैं।

नील डेल्टा क्षेत्र घर्बिया में पड़े 50 फीसदी से ज्यादा मत में सीसी को लगभग 90 फीसदी मत मिले।

सीसी के गुमनाम प्रतिद्वंदी मूसा ने पहले सीसी को समर्थन करने का प्रस्ताव दिया था। बाद में मूसा में बहुत कम चुनाव प्रचार किया जिससे सीसी के बड़े अंतर से जीतने की संभावना पहले से ही बन गई थी।

चुनाव के अंतिम परिणाम के दो अप्रैल को आने की उम्मीद है।

मतदान नौ अरबी और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों तथा 50 स्थानीय संगठनों के साथ-साथ अरब लीग और अफ्रीकन संघ की देखरेख में हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493