ट्रंप ने सहयोगी होप हिक्स को विदाई दी

वाशिंगटन, 30 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी लंबे समय तक सहयोगी रहीं होप हिक्स को विदाई दी। हिक्स इस सप्ताहांत व्हाइट हाउस छोड़ रही हैं।

‘द हिल’ पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप व उनकी पूर्व संचार निदेशक एक साथ गुरुवार को ओवल कार्यालय के बाहर आए और संवाददाताओं को देखकर हाथ हिलाया।

होप (29) ने फरवरी के अंत में घोषणा की थी कि वह इस्तीफा देंगी। वह ट्रंप की महत्वपूर्ण व विश्वसनीय सहयोगी रही हैं। होप हिक्स ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत से पहले से ही उनके पक्ष में रही हैं।

उन्होंने स्टाफ सेक्रेटरी रॉब पोर्टर को हटाए जाने के विवादों के बीच पद छोड़ा है।

होप को हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के सवालों के जवाब देने से इनकार करने के बाद सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

‘द हिल’ की रिपोर्ट के मुताबिक, होप के जाने से ट्रंप प्रशासन के सहयोगियों के बीच उनके उत्तराधिकारीको लेकर लड़ाई शुरू हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493