मियामी, 30 मार्च (आईएएनएस)। स्पेन के टेनिस खिलाड़ी पाब्लो कारेनो बुस्टा ने उलटफेर करते हुए मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-19 कारेनो ने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नम्बर-8 केविन एंडरसन को मात दी।
कारेनो ने दक्षिण अफ्रीका के टेनिस खिलाड़ी एंडरसन को 6-4, 5-7, 7-6 (6) से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया।
स्पेन के 26 वर्षीय खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन में शीर्ष-10 टेनिस खिलाड़ियों में शामिल मिलोस राओनिक को मात दी थी।
ऐसे में शीर्ष-10 में शामिल खिलाड़ियों पर कारेनो की यह दूसरी जीत है।
स्पेनिश खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से अभी अपना दबदबा बनाए रखा था। पहलप सेट उन्होंने 6-4 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में वह एक समय पर 5-3 से पीछे चल रहे थे और इसी कारण उन्होंने दूसरा सेट 7-5 से गंवाना पड़ा।
कीसरे सेट में कारेनो ने टाई-ब्रैक के बाद शानदार वापसी करते हुए उसे 7-6 (6) से जीतने के साथ ही सेमीफाइनल में कदम रखा।
dharmpath.com dharmpath