पेरिस, 30 मार्च (आईएएनएस)। लीग-1 के मौजूदा विजेता क्लब एएस मोनाको ने पुर्तगाल के मिडफील्डर जोआओ मोटिन्हो के करार में विस्तार किया है।
करार में विस्तार के तहत मोटिन्हो अब जून, 2020 तक मोनाको क्लब में बने रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 31 वर्षीय मोटिन्हो 2013 में मोनाको क्लब में शामिल हुए थे। उन्होंने क्लब के साथ 2016 यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती। अभी तक वह क्लब के लिए कुल 211 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने इनमें 11 गोल किए हैं और 39 गोल दागने में मदद दी।
मोटिन्हो ने करार में विस्तार के बारे में कहा, “इतने साल में मैं निजी तौर पर और पूर्ण रूप से सकारात्मक रहा हूं। इसमें चैम्पियंस लीग और लीग खिताब में मेरा सफर अच्छा रहा।”
उन्होंने कहा, “मैं मोनाको के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना जारी रखूंगा, ताकि क्लब को उसके लक्ष्यों को हासिल करने में मदद कर सकूं।”
dharmpath.com dharmpath