मुलायम को ‘डॉक्टर ऑफ लिटरेचर’ की उपाधि

imagesलखनऊ, 30 सितंबर –| उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय ने मंगलवार को अपना पहला दीक्षांत समारोह मनाया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में हुए इस समारोह मेंसमाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव को डीलिट् (डॉक्टर ऑफ लिटरेचर) की उपाधि से विभूषित किया गया। मुलायम इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भी थे। दीक्षांत समारोह में 633 छात्रों को पांच शैक्षिक सत्र के लिए डिग्री दी गई। वहीं 43 मेधावी छात्रों को 77 पदक राज्यपाल राम नाइक की तरफ से दिए गए। इसमें 37 स्वर्ण, 20 रजत व 20 कांस्य पदक वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान 27 कुलाध्यक्ष पदक, 33 मुख्यमंत्री पदक, छह कुलपति पदक, मुलायम सिंह यादव के नाम पर 2 स्वर्ण पदक और डॉ. शकुंतला मिश्रा के नाम से 9 स्वर्ण पदक दिए गये।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने संगीतकार रवींद्र जैन को यश भारती सम्मान देने की घोषणा की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मूक-बधिर छात्रों की ओर से सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान की प्रस्तुति रही।

सपा प्रमुख मुलायम को कुलाधिपति राम नाइक ने मानद उपाधि भेंट की। मेधावी छात्रों को मुलायम और अखिलेश पदक दिया जाना इस दीक्षांत समारोह की खासियत रही।

यह पुनर्वास विश्वविद्यालय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. शकुंतला देवी मिश्रा के नाम पर शुरू किया गया था। शकुंतला बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा की मां हैं। इस विश्वविद्यालय का उद्घाटन बसपा प्रमुख मायावती ने नवंबर, 2011 में किया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493