लॉस एंजेलिस, 31 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता जेफ गोल्डब्लम का मानना है कि वह अपने दो छोटे बच्चों के लिए बेहतर पिता हैं, क्योंकि अब वह बड़े और समझदार हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 65 वर्षीय अभिनेता को इस बात को लेकर इत्मीनान है कि उन्होंने काफी समय बाद परिवार बनाने का बिल्कुल सही निर्णय लिया। पत्नी इमिली लिविंग्स्टोन से उनकी दो बच्चे हैं, जिसमें 2 वर्षीय चार्ली और 11 महीने का रीवर है।
उन्होंने आई न्यूज पोर्टल से कहा, “मुझे खुशी है। यह अभी करना भी अच्छा लग रहा है, क्योंकि बच्चों के बड़े सवालों और चुनौतियों पर पूरी तरह विचार कर सकता हूं और आप उन्हें किस प्रकार बेनकाब करना चाहते हैं। उन्हें छोड़ने के लिए जीवन में क्या है और उनके जीवन में किस तरह योगदान देता है।”
dharmpath.com dharmpath