चीन-फ्रांस के उपग्रह का प्रक्षेपण सितंबर में

बीजिंग, 31 मार्च (आईएएनएस)। चीन और फ्रांस द्वारा विकसित एक सागर-पर्यवेक्षण उपग्रह सितंबर में छोड़ा जाएगा। चाइना एकेडमी ऑफ लॉन्च व्हीकल टेक्नोलॉजी (सीएएलटी) ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, चीन-फ्रांस समुद्र-विज्ञान उपग्रह को लॉन्ग मार्च 2सी रॉकेट के साथ छोड़ा जाएगा।

उपग्रह समुद्र-तल और लहरों की निगरानी करेगा और उसे प्राप्त डेटा दोनों देशों के वैज्ञनिकों द्वारा साझा किया जाएगा।

सीएएलटी ने कहा कि इससे जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में हुए पेरिस समझौते को लागू करने में भी सुविधा होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493