‘सोन चिरैया’ की शूटिंग पूरी हुई

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर अभिनीत आगामी फिल्म ‘सोन चिरैया’ की शूटिंग पूरी हो गई है। दोनों कलाकार पहली बार साथ दिखेंगे।

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर अभिनीत आगामी फिल्म ‘सोन चिरैया’ की शूटिंग पूरी हो गई है। दोनों कलाकार पहली बार साथ दिखेंगे।

भूमि ने रविवार को इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की, जिसमें उन्होंने केक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “और शूटिग पूरी हुई, ‘सोन चिरैया’ बहुत खास है।”

यह फिल्म अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित है। इससे पहले वह ‘उड़ता पंजाब’, ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘इश्किया’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

‘सोन चिरैया’ की कहानी चंबल के डकैतों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर निर्मित है।

यह पहली बार है, जब सुशांत और भूमि एक साथ नजर आएंगे।

फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी का अभी खुलासा नहीं किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493