लंदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका अलीशा डिक्सन ने कहा कि वह एक और बच्चे के लिए बेताब हैं लेकिन वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनकी उम्र में यह संभव है या नहीं।
लंदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटिश गायिका अलीशा डिक्सन ने कहा कि वह एक और बच्चे के लिए बेताब हैं लेकिन वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनकी उम्र में यह संभव है या नहीं।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन्स गॉट टैंलेंट की जज की अपने साथी अजुका ओनोन्ये से एक चार साल की बेटी अजूरा है। गायिका ने ‘यू’ मैगजीन के साथ बातचीत में अपनी इस इच्छा का खुलासा किया।
उन्होंने कहा, “मेरा एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरता जब मैं दूसरे बच्चे की इच्छा न करूं। मुझे नहीं पता कि मेरी उम्र में यह संभव हो पाएगा या नहीं लेकिन मुझे बड़ा परिवार पसंद है और मुझे उम्मीद है कि इस मामले में मैं भाग्यशाली रहूंगी।”
उन्होंने आगे कहा, “अजूरा के लिए मेरा प्यार बहुत ही शुद्ध और बिना शर्त है। मुख्य बात यह है कि वर्तमान में मुझे उसके साथ रहने का आनंद लेना है और भविष्य के बारे में दार्शनिक रुख रखना है, क्योंकि जो होना है वो तो होकर ही रहेगा।”
dharmpath.com dharmpath