पृथ्वी के वायुमंडल में फिर पहुंची चीनी अंतरिक्ष प्रयोगशाला

बीजिंग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन की अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-1 ने दक्षिण प्रशांत के मध्य क्षेत्र में सोमवार को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चाइना मैन्ड स्पेस इंजीनियरिंग ऑफिस (सीएमएसईओ) ने कहा है कि सुबह 8.15 बजे दोबारा प्रवेश के दौरान जब तियांगोंग-1 ऊपर से नीचे की तरफ आई तो वातावरण के साथ घर्षण से उत्पन्न उच्च तापमान के कारण अंतरिक्ष केंद्र के अधिकांश हिस्से अलग-अलग हो गए।

10 मीटर लंबी और करीब 8.5 टन वजनी तियांगयोंग-1 को 29 सितंबर, 2011 में लॉन्च किया गया था।

स्थिति की गणना और प्रवेश के समय में पिछले कुछ घंटों में व्यापक रूप से विविधताएं पाई गईं, क्योंकि अंतरिक्ष प्रयोगशाला नियंत्रण से बाहर हो गई है, इसलिए सभी अनुमान गलत थे।

दुनिया भर में अंतरिक्ष एजेंसियों का आकलन रडार द्वारा किया जाता है।

सीएमएसईओ ने कहा कि गैर-विघटित हिस्से के एक रिहायशी क्षेत्र में गिरने और उससे किसी के हताहत होने की संभावना बहुत कम है।

चीन ने सितंबर 2016 में अपनी नई अंतरिक्ष प्रयोगशाला तियांगयोंग-2 को लॉन्च किया था, जिसमें अक्टूबर और नवंबर के बीच दो अंतरिक्ष यात्री भी रहे थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493