टोक्यो ओलम्पिक को लेकर आईओसी तथा प्योंगचांग के संपर्क में जापान

टोक्यो, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान ने सोमवार को कहा कि वह 2020 में अपनी मेजबानी में होने वाले ओलम्पिक खेलों को लेकर उत्तर कोरिया और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के बीच हो रहे संपर्क पर अपनी नजर बनाए हुए है।

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने प्योंगचांग का दौरा किया था और इस दौरान 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों में उत्तर कोरिया की हिस्सेदारी के बारे में चर्चा की गई थी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेट्री योशिहाइद सुगा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि वह इन चर्चाओं पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं।

सुगा ने कहा कि वह इसके साथ ही ओलम्पिक खेलों और पैरालम्पिक खेलों की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए उचित संगठनों के साथ समन्वय कर जरूरी प्रयास जारी रखेंगे।

बाक ने प्योंगचांग में तीन दिवसीय दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरे पर बाक ने 2020 टोक्यो ओलम्पिक खेलों और 2022 शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में उत्तर कोरिया की सहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु प्रयास किए जाने की इच्छा जाहिर की।

सुगा ने अन्य पक्षों के बीच हुई वार्ता को विस्तार से जाहिर करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जापान की सरकार इस मामले में हो रही चीजों पर नजर बनाए हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493