राष्ट्रमंडल खेल : रिकॉर्ड पांचवें स्वर्ण के लिए उतरेंगे ली चोंग वेई

गोल्ड कोस्ट (आस्ट्रेलिया) , 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया के सबसे सफल पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण बार के स्वर्ण पदक विजेता ली चोंग वेई बुधवार से यहां शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड पांचवीं बार स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से कोर्ट पर उतरेंगे।

35 साल के वेई ने 2006 में मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण, 2010 में हुए दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और फिर 2014 के ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

वेई अगर यहां भी व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वह राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वाधिक पदक जीतने वाले मलेशियाई खिलाड़ी बन जाएंगे।

लगभग 199 सप्ताह तक नंबर-1 रहे वेई का यह आखिरी राष्ट्रमंडल खेल होगा और वह चाहेंगे कि वह इसमें इतिहास रचें।

वेई ने कहा, ” मेरे ऊ पर 100 प्रतिशत दबाव है लेकिन मैं चाहूंगा कि यहां दो स्वर्ण पदक जीतूं।”

वेई भारत के एचएस प्रणॉय या किदांबी श्रीकांत के खिलाफ मुकाबले से अपने अभियान की शुरूआत कर सकते हैं।

वेई ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि दर्शक स्टेडियम में आएंगे और सभी टीमों को सपोर्ट करेंगे। इससे उन्हें एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर का आखिरी राष्ट्रमंडल खेल है और मैं इसमें इतिहास रचना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493