सुपर कप : सडन डेथ में जमशेदपुर एफसी ने मिनर्वा को दी मात

भुवनेश्वर, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। गोलकीपर संजीवान घोष के सडन डेथ में किए गए तो शानदार बचावों के दम पर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की टीम जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को सुपर कप के राउंड ऑफ-16 में आई-लीग चैम्पियन मिनर्वा पंजाब को कलिंगा स्टेडियम में खेले गए मैच में 5-4 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

तय समय में मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद अतिरिक्त समय में भी फैसला नहीं निकला तो पेनाल्टी शूटआउट में मैच गया। यहां भी दोनों टीमें 4-4 से बराबर रहीं। फिर सडन डेथ में जमशेदपुर के मेहताब हुसैन ने गोल किया और इसके बाद संजीवान ने गगनदीप बाली की किक को रोकते हुए जमशेदपुर को जीत दिलाई।

पेनाल्टी शूटआउट में जमशेदपुर की तरफ से बेलफोर्ट, प्रियोरी, बिके, सुमित पस्सी ने गोल किए थे। वहीं मिनर्वा के लिए विलियम ओपुको, एरिक डेनो, अकाशदीप सिंह और कमलप्रीत ने गोल किए।

इससे पहले, दोनों टीमों ने मैच की आक्रामक शुरुआत करनी चाही, लेकिन कोई भी टीम पहले गेंद पर बेहतर नियंत्रण नहीं रख सकी।

मिनर्वा ने जमशेदपुर की डिफेंस पर दबाव जरूर बनाया, लेकिन गोल करने का पहला मौका जमशेदपुर के खिलाड़ी बिकाश जाइरू को 25वें मिनट में मिला। इस मौके को वो भुना नहीं पाए और गेंद को पोस्ट पर मार बैठे।

इसके बाद भी आई-लीग की विजेता मिनर्वा ने डिफेंस की बजाए आक्रामक खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित किया। मैच के 42वें मिनट में जमशेदपुर के गोलकीपर संजीवान ने एक शानदार बचाव करके अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। संजीवान इस मैच में सुब्रत पॉल के स्थान पर मैदान पर उतरे थे।

पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने आक्रामक खेल को जारी रखना चाहा लेकिन गर्मी का असर खिलाड़ियों की फिटनेस पर दिखने लगा और खिलाड़ियों को भागने में दिक्कत पेश होनी शुरू हो गई।

मैच के 61वें मिनट में मिनर्वा के खिलाड़ी बाजी अर्मान्ड को माशपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर ले जाया गया। मिनर्वा के कमलप्रीत सिंह भी तकलीफ में नजर आए और उनको भी दो-तीन बार मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इसके बाद, निर्धारित समय में दोनों टीमें गोल करने में कामयाब नहीं हा पाई और मैच अतिरिक्त समय में चला गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493