राजनीतिक व्यंग्य पसंद हैं : राजीव निगम

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव निगम का कहना है कि उन्हें राजनीतिक व्यंग्य बेहद पसंद हैं और टीवी शो ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है ‘ से जुड़ने के पीछे यही कारण रहा।

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव निगम का कहना है कि उन्हें राजनीतिक व्यंग्य बेहद पसंद हैं और टीवी शो ‘हर शाख पे उल्लू बैठा है ‘ से जुड़ने के पीछे यही कारण रहा।

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला यह शो एक भ्रष्टाचारी और हास्यास्पद राजनेता पर आधारित है। शो में राजीव राजनेता के किरदार में हैं।

राजीव ने आईएएनएस को बताया, “मुझे राजनीतिक व्यंग्य पसंद है। मैंने हमेशा हमारे देश के राजनीतिक हालात के बारे में लिखा है।”

राजीव ने आईएएनएस को बताया, “दूसरा कारण जिसकी वजह से मुझे यह शो पंसद आया वह यह है कि यह हमारे देश के आम आदमी की स्थिति दर्शाता है। शो के हर एपिसोड में हम जो कुछ भी दिखा रहे हैं, हम लोगों के मन की बात कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि कैसे कुछ राजनेता अपनी जेबें भरते हैं और जनता को मूर्ख बनाते हैं, कैसे वे जनता पर शासन करते हैं।

उन्होंने कहा कि शो में यही सब बातें दर्शाई गई हैं, जिसके चलते वह शो में काम करने के लिए तैयार हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493