मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि तेलुगू में गाया उनका पहला गीत ‘आई डॉन्ट नो’ श्रोताओं को स्वाभाविक लगा।
मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता फरहान अख्तर इस बात को लेकर रोमांचित हैं कि तेलुगू में गाया उनका पहला गीत ‘आई डॉन्ट नो’ श्रोताओं को स्वाभाविक लगा।
फरहान ने कहा, “हमारे गीत ‘आई डॉन्ट नो’ के लिए इतना प्यार दिखाने के लिए धन्यवाद। यह पढ़कर उत्साहित हूं कि धाराप्रवाह तेलुगू बोलने वालों को मेरे द्वारा गाया गीत स्वभाविक लगा।”
‘आई डॉन्ट नो’ महेश बाबू की आगामी फिल्म आगामी फिल्म ‘भारत अना नेनु’ से है।
कोरातला शिवा द्वारा निर्देशित ‘भारत अना नेनु’ एकराजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। इसमें कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
इससे पहले महेश बाबू ने फरहान की पहल ‘मर्द’ के लिए तेलुगू में गाया था, जिसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म और भेदभाव के प्रति समाजिक जागरुकता फैलाना है।
dharmpath.com dharmpath