ट्रंप ने सीसी को दोबारा मिस्र का राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

वाशिंगटन, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी को देश के राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत के लिए टेलीफोन पर बधाई दी है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, व्हाइट हाउस ने सोमवार को एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने मिस्र के समकक्ष के दोबारा निर्वाचित होने पर बधाई दी।”

बयान के अनुसार, “इस दौरान दोनों नेताओं ने अमेरिका और मिस्र के बीच रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि की।”

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने सोमवार को एक अलग बयान में कहा कि मिस्र में मूल अधिकारों और स्वतंत्रता पर अपनी चिंताओं को व्यक्त करते हुए वाशिंगटन, काहिरा के साथ अपने साझा उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करना जारी रखेगा।

नॉर्ट ने कहा, “हम मिस्र के लोगों के लिए राजनीतिक भागीदारी के अवसरों के विस्तार को प्रोत्साहित करना और मिस्र में मानव अधिकारों के संरक्षण और नागरिक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका के महत्व पर जोर देना जारी रखेंगे।”

सोमवार को जारी आधिकारिक परिणामों के अनुसार, राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी चुनाव में कुल 97.08 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए हैं। चुनाव में 41 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493