हरियाणा विधानसभा चुनाव में 1,350 प्रत्याशी मैदान में

indexचंडीगढ़- हरियाणा में 90 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को होने जा रहे चुनाव के लिए 1,350 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें 109 महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं की यह संख्या रिकार्ड है। यह जानकारी बुधवार को चुनाव कार्यालय ने दी है।

बुधवार को 168 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद 1,350 प्रत्याशी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं। इनमें 1,241 पुरुष और 109 महिला प्रत्याशी हैं। बुधवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था।

हरियाणा के मुख्य निर्वाची अधिकारी श्रीकांत वालगाड़ ने यहां कहा, “हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 109 महिलाएं मैदान में उतरी हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 1996 के विधानसभा चुनाव में 93 महिलाएं मैदान में थीं।”

सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी अतेली में हैं जहां छह देवियां चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगीं, जबकि सबसे अधिक पुरुष प्रत्याशी भिवानी विधानसभा क्षेत्र से उतरे हैं। यहां 31 पुरुष प्रत्याशी हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493