ेस्पेनिश लीग : लियोन के गोल से बेतिस छठे स्थान पर

गेटाफे, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। सर्गियो लियोन के अंतिम मिनटों में किए गए एकमात्र मैच विजयी गोल की बदौलत स्पेनिश फुटबाल क्लब बेतिस ने गेटाफे को 1-0 से हराकर स्पेनिश की लीग सूची में छठा स्थान हासिल कर लिया।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इस मैच को देखने के लिए बेतिस के 200 समर्थक सेविला से गेटाफे आए थे।

इस मैच को देखने के लिए स्टेडियम में 10,400 स्थानीय प्रश्ंसक मौजूद रहे।

अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही गेटाफे के पास पहले हाफ के आठवें मिनट में ही गोल करने बेहतरीन मौका था, लेकिन एंजेल रोड्रिगेज का शॉट नेट के ऊपर से निकल गया। इसके बाद फैयसल फाज्र का पास भी बॉल को नेट में नहीं पहुंच सका।

पहला हाफ गोल रहित रहने के बाद ऐसा लग रहा था कि दूसरा हाफ भी गोल रहित रहेगा और मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हो जाएगा, लेकिन मैच के 88वें मिनट में किए गए लियोन के एक शानदार गोल ने बेतिस को गेटाफे पर 1-0 की रोमांचक जीत दिला दी।

इस जीत के साथ ही बेतिस ने अंक तालिका में छठा स्थान हासलि कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493