नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनय देओल के ‘ब्लैकमैल’ के लिए गीत ‘वेबफा ब्यूटी’ रिकॉर्ड कर चुकीं गायिका पवनी पांडेय ने कहा कि बॉलीवुड का संगीत उद्योग अप्रत्याशित है।
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनय देओल के ‘ब्लैकमैल’ के लिए गीत ‘वेबफा ब्यूटी’ रिकॉर्ड कर चुकीं गायिका पवनी पांडेय ने कहा कि बॉलीवुड का संगीत उद्योग अप्रत्याशित है।
पांडे ने आईएएनएस से कहा, “पांच साल पहले किसने सोचा था कि हमें अरजीत सिंह जैसा गायक मिलेगा? इस उद्योग में कुछ भी अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन मैं बेहतर और बेहतर काम करना चाहती हूं और हमारे देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक बनना चाहती हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं हमेशा से एक बहुमुखी गायिका के रूप पहचान बनाना चाहता थी और मुझे खुशी है कि मेरे पास कई गीत हैं।”
‘लैला मैं लैला’, ‘शर्म लाज’, ‘साहिबा’ और ‘स्वीटी तेरा ड्रामा’ जैसी गीत दे चुकीं गायिका ए.आर. रहमान, प्रीतम और अजय-अतुल जैसे संगीतकारों के साथ काम करना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स’ में एक प्रतियोगी के रूप में नजर आने के बाद उनका जीवन बदल गया।
dharmpath.com dharmpath