‘रेडी प्लेयर वन’ को चुनौतीपूर्ण मानते हैं टये शेरिडन

लॉस एंजेलिस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता टये शेरिडन को ‘रेडी प्लेयर वन’ में फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ काम करना काफी अच्छा लगा, लेकिन उनका कहना है कि इसमें हर रोज एक नई चुनौती होती थी।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 21 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म में वडे वाट्स की भूमिका निभाई है, जो फिल्म का मुख्य किरदार है। यह अर्नेस्ट क्लाइन के नाम पर पुस्तक पर आधारित है। शेरिडन ने बाताया कि फिल्म की शूटिंग करते हुए उन्होंने एक व्यक्ति और अभिनेता के रूप में काफी विकास किया है।

उन्होंने कोलाइडर पत्रिका से कहा, “मैं काम के लिए बहुत उत्साहित था और मैं फिल्म की टीम, कलाकारों के साथ काम के लिए, स्टीवन और उनसे सवाल करने के लिए भी रोमांचित था। रोज एक नई चुनौती होती थी और चुनौतियों के साथ आपको सीखने और बढ़ने का मौका मिलता है।”

उन्होंने कहा, “इस फिल्म में, मैंने बहुत कुछ सीखा। एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में मैंने बहुत सारी सामान्य जानकारी ली। इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया और बदले में मुझे लगता है कि फिल्म सभी को देगी, जितना इसने मेरे लिए किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493