लॉस एंजेलिस, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘द हेट यू गिव’ में टीवी शो ‘रिवरडेल’ के अभिनेता के.जे. एपा ने कियान लॉली की जगह ले ली है।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक वीडियो वायरल होने के बाद जिसमें लॉली नस्लीय टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं, उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया और स्टूडियो ने दो महीनों में एपा को अनुबंधित कर लिया।
एंजेला थॉमस के उपन्यास ‘द हेट यू गिव’ पर आधारित फिल्म में लॉली अभिनेत्री अमंडला स्टेनबर्ग के प्रेमी का किरदार निभाने के लिए तैयार थे, जिसकी कहानी नस्लवाद और पुलिस क्रूरता पर केंद्रित है।
लॉली ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांगते हुए कहा था, “‘द हेट यू गिव’ में इस किरदार के लिए दूसरे कलाकार को लेने के फॉक्स के फैसले का मैं सम्मान करता हूं क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण कहानी है और अतीत में मेरे द्वारा की गई हरकत को ध्यान में रखते हुए मेरा इससे जुड़ना उचित नहीं होगा। मैं इसके प्रभाव को समझता हूं और उस समय से मैं समझदार हुआ हूं और मैंने सीखा है। अब से मैं अपनी आवाज सकारात्मक बदलाव के लिए उठाऊंगा।”
फिल्म का निर्देशन जॉर्ज टिलमैन जूनियर कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath