विनी मंडेला की विशेष सरकारी अंत्येष्टि होगी

केप टाउन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने दिवंगत रंगभेद विरोधी नेता विनी मदिकिजेला-मंडेला की विशेष सरकारी अंत्येष्टि सर्वोच्च सम्मान के साथ करने की घोषणा की है।

विनी, दक्षिण अफ्रीका को रंगभेद से मुक्ति दिलाने के संघर्ष के अगुआ व देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की पूर्व पत्नी थीं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रामफोसा ने कहा कि विनी मदिकिजेला की अंत्येष्टि उच्च राजकीय सम्मान की पहली श्रेणी के साथ की जाएगी, जिसमें उन्हें औपचारिक सैन्य सम्मान भी दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से नामित असाधारण शख्सीयतों के लिए इस तरह का अंतिम संस्कार घोषित किया गया है।

रामफोसा के अनुसार, विनी मदिकिजेला सर्वोच्च सम्मान के योग्य हैं, जिन्होंने हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान और हमारी लोकतांत्रिक मुक्ति के दौरान देश और मानवता की सेवा की थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस घोषणा के साथ तत्काल प्रभाव से देश भर में और विदेशों में दक्षिण भारतीय दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। यह 14 अप्रैल की शाम तक जारी रहेगा।

राष्ट्रपति ने इससे पहले तीन से 14 अप्रैल तक राष्ट्रीय शोक घोषित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493