गोल्ड कोस्ट, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चार साल पहले ग्लासगो में केलसी स्टीवर्ट ने अपने देश की दिग्गज धावक लिनशे शार्प के साथ जब तस्वीर खिंचवाई थी तब शायद नहीं सोचा था कि अगले राष्ट्रमंडल खेलों में वह उन्हीं शार्प की टीम की सदस्य होंगी।
स्कॉटलैंड की स्टीवर्ट यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों की रिले स्पर्धा में लिनशे, जोए क्लार्क, इलिदिह डोयले और कर्स्टन मैक्एलसन के साथ टीम में हैं।
2014 में ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों को स्टीवर्ट ने दर्शक के तौर पर देखा था और उस दौरान लिनशे के साथ तस्वीर खिंचवाई थी। बुधवार को राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन हुआ और तब स्टीवर्ट ने लिनशे के एक साथ एक और तस्वीर खिंचवाई लेकिन इस बार टीम की साथी के तौर पर।
स्टीवर्ट ने ट्विटर पर दोनों तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, “चार साल बाद लिनशे शार्प।”
टीम में हालांकि पांच सदस्य हैं, लेकिन रिले में हिस्सा सिर्फ चार ही खिलाड़ी लेंगी। स्टीवर्ट दुआ कर रही होंगी की वो उन चार नामों में शामिल हों।
dharmpath.com dharmpath